शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी (राम भजन) लिरिक्स
Shabari Sanware Rasta Aayenge Ram Ji Lyrics Lyrics
तर्ज (Tune): मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी (Milti hai zindagi me mohabbat kabhi kabhi - Film: Aankhen)
शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी, मेरा भी धन्य जीवन बनायेंगे रामजी। आँखों से रोज अपनी राहें बुहारती, कांटे लगें ना कोई कोमल हैं राम जी, शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी। डलिया में बेर बागों से चुन-चुन के ला रही, खट्टे हों चाहे मीठे खायेंगे राम जी, शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी। आये जब श्री राम जी चरणों में गिर पड़ी, अंसुअन से धो रही है चरणों को राम जी, शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी। सुन्दर बिछा के आसन बैठाया राम को, दिए कंद मूल लाकर खाए हैं राम जी, शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी। शबरी संवारे रास्ता आयेंगे राम जी, मेरा भी धन्य जीवन बनायेंगे रामजी।

अर्थ (Bhavarth)
FAQs
Q1: 'शबरी संवारे रास्ता' भजन में माता शबरी श्री राम की प्रतीक्षा कैसे कर रही हैं?
A1: माता शबरी अपनी कुटिया का रास्ता रोज़ अपनी आँखों (पलकों) से बुहारती (साफ करती) हैं और सारे कांटे हटा देती हैं, ताकि उनके कोमल प्रभु श्री राम के चरणों में कोई कांटा न चुभ जाए।
Q2: जब श्री राम कुटिया में पधारते हैं, तो शबरी क्या करती हैं?
A2: जब भगवान राम पधारते हैं, तो शबरी भावविभोर होकर उनके चरणों में गिर पड़ती हैं और अपने प्रेम के आंसुओं (अंसुअन) से प्रभु के चरण धोती हैं। फिर वे उन्हें सुंदर आसन पर बैठाकर खाने के लिए कंद-मूल और बेर अर्पित करती हैं।Q3: इस भावपूर्ण राम भजन की तर्ज (Tune) किस सदाबहार गीत से ली गई है?
Q3: इस भावपूर्ण राम भजन की तर्ज (Tune) किस सदाबहार गीत से ली गई है?
A3: शबरी के निश्छल प्रेम को दर्शाने वाला यह भजन 1968 की सुपरहिट फिल्म 'आँखें' के सुप्रसिद्ध गीत "मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी" की अत्यंत सुरीली तर्ज पर गाया जाता है।
Related Tags:
Categories: Filmi Tarz Bhajan, Ramayan Prasang
Deity: Shri Ram
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.
More Related Bhajans
रख लेना लाज मेरी भरतार हँसते-हँसते (सती सुलोचना प्रसंग) लिरिक्स
Rakh Lena Laaj Meri Bhartaar Hanste Hanste (Sati Sulochana) Lyrics
सिया रघुवर जी की आरती शुभ आरती कीजे लिरिक्स
Siya Raghuvar Jee Kee Aaratee Shubh Aaratee Keeje Liriks
दशरथ जी मेरे मरने के बाद (श्रवण कुमार भजन) लिरिक्स
Dashrath Ji Mere Marne Ke Baad Shravan Kumar Bhajan Lyrics