Shri Krishna
यशुदा मैया को लाल हमारे मन बसगो लिरिक्स
Yashoda Maiya Ko Laal Hamare Man Basgo Lyrics Lyrics
तर्ज (Tune): नैनन को नाय कसूर (Nainan Ko Naay Kasoor)
HINDI BHAJAN
यशुदा मैया को लाल हमारे, मन बसगो, मन बसगो। ऐसी मीठी मधुर बजावै बाँसुरिया, मोर मुकुट ये सिर पे धरै और कामरिया, जाके घुंघराले बाल, हमारे मन बसगो। देखि जब से सूरत, जाकी न्यारी है, तब से है गयी मेरी याकि यारी है, मैं तो है गयी मालामाल, हमारे मन बसगो। माखन मिश्री को ई, बड़ो खवैया, यशुदा माँ की जाय चरावै गैया है, और चले ई टेढ़ी चाल, हमारे मन बसगो।
Deity: Shri Krishna