होली के मज़े लूट ले रसिया गोरी तोते कह रही है लिरिक्स
Holi Ke Maze Loot Le Rasiya Gori Tote Keh Rahi Hai Lyrics Lyrics
तर्ज (Tune): पति लगवा दे ट्यूबवेल (Pati Lagwa De Tubewell)
HINDI BHAJAN
होली के मज़े लूट ले रसिया, गोरी तोते कह रही है, या ब्रज में होली है रही है। ना हैवे होली धन की है, ई तो अपने अपने मन की है, मैं जानू बात सबन की है, इन बात ने गोरी कह रही है, या ब्रज में होली है रही है। रसिया की बात निराली है, दे मीठी मीठी गाली है, जाके लगे ई छोटी साली है, जभी बातन ने सह रही है, या ब्रज में होली है रही है। यहाँ बम्ब बजें चौबारे में, सब नाचें गली गिरारे में, यहाँ रसियान के जयकारे में, मस्ती पे मस्ती है रही है, या ब्रज में होली है रही है।