Press ESC to close

Shri Hari

तेरो जनम मरण मिट जाये हरि को नाम सुमीर प्यारे लिरिक्स

Tero Janam Maran Mit Jaaye Hari Ko Naam Sumir Pyaare Lyrics Lyrics

Singer: मोहित तरकर (Mohit Tarkar)
Writer: मोहित तरकर (Mohit Tarkar) Improvised
Contact: 8384844353
Location: फरह, मथुरा (Mathura)

तर्ज (Tune): पारंपरिक चेतावनी (Chetawani Style)

HINDI BHAJAN
तेरो जनम मरण मिट जाये,
हरि को नाम सुमीर प्यारे।

जग में आया नर तन पाया, भाग्य बड़े पाए,
मोह भुलाना कदर न जाना, रेत रतन डारे।

बालापन में, हस खेलन में, सुख दुःख न पाए,
जोबन रसिया के मन बसिया, राम रतन हारे।

बुड्ढा होकर घर में सोकर, सुने वचन खारे,
दुर्बल काया रोग सताया, तन मन धन हारे।

बीती उमरा, प्रभु नहीं सुमिरा, काल आन मारे,
ब्रह्मानंद बिना परमेश्वर कौन विपत्ति टारे।

अरज लगाते तुम्हें मनाते, कृपा करो भगवन,
मेरी इतनी सी विनती सुन, ओ बंसीवारे।

Deity: Shri Hari