खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा (लक्खा भजन) लिरिक्स
Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Jaa Lyrics - Lakhbir Singh Lakkha
सुबह-शाम आठों याम, यही नाम लिए जा, तू सुबह-शाम आठों याम, यही नाम लिए जा। खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा, खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा।
लिखा था राम नाम जो, पत्थर भी तर गए, लिखा था राम नाम जो, पत्थर भी तर गए, किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए, जीते जी वो मर गए, जीते जी वो मर गए।
राम नाम की धुन पे नाचे, हो कर के मतवाला, बजरंगी सा इस दुनिया में, कोई ना देखा भाला। जो भी हनुमत के दर पे आता, उसका संकट टाला, मुख में राम तन में राम, जपे राम नाम की माला।
लिखा था राम नाम जो, पत्थर भी तर गए, लिखा था राम नाम जो, पत्थर भी तर गए, किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए, जीते जी वो मर गए, जीते जी वो मर गए।
बस नाम का रसपान ऐ इंसान किए जा, तू नाम का रसपान ऐ इंसान किए जा। खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा...
जहाँ राम का कीर्तन, वहीं हनुमान जति हो, वहीं हनुमान जति हो, वहीं हनुमान जति हो। गोदी में गणपति को ले, शिव-पार्वती हो, शिव-पार्वती हो, हाँ शिव-पार्वती हो। सियाराम की कृपा से, सौ साल जिए जा तू, सियाराम की दया से, सौ साल जिए जा। खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा...
जिस पे दया श्री राम की, बांका ना बाल हो, बांका ना बाल हो, हाँ बांका ना बाल हो, उसका सहायी लक्खा, अंजनी का लाल हो, अंजनी का लाल हो, हाँ अंजनी का लाल हो। राजपाल तू हर हाल में, जयकार किए जा, राजपाल तू हर हाल में, जयकार किए जा। खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा...
सुबह-शाम आठों याम, यही नाम लिए जा, तू सुबह-शाम आठों याम, यही नाम लिए जा। खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा, खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा।

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Khush Honge Hanuman Ram Ram Kiye Jaa Lyrics - Lakhbir Singh Lakkha (खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा (लक्खा भजन) लिरिक्स) lyrics. Popularized by Lakhbir Singh Lakkha, this divine ramayan prasang dedicated to Shri Hanuman is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप खुश होंगे हनुमान, राम-राम किए जा (लक्खा भजन) लिरिक्स के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस रामायण प्रसंग को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
भजन में "जहाँ राम का कीर्तन, वहीं हनुमान जति हो" का क्या अर्थ है?
जति' का अर्थ है इंद्रियों को वश में रखने वाला ब्रह्मचारी। हिंदू धर्म में यह एक अटल मान्यता है कि इस धरती पर जहाँ कहीं भी भगवान श्री राम का कीर्तन, गुणगान या रामायण पाठ होता है, वहाँ श्री हनुमान जी किसी न किसी रूप में सूक्ष्म रूप से उपस्थित होकर कथा अवश्य सुनते हैं।
"खुश होंगे हनुमान राम-राम किए जा" भजन का मुख्य संदेश क्या है?
इस भजन का मुख्य संदेश यह है कि श्री हनुमान जी की कृपा और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन करना है। जो भक्त सच्चे मन से 'राम-नाम' जपता है, संकट मोचन हनुमान जी स्वतः ही उसके सारे कष्ट हर लेते हैं।
"लिखा था राम नाम जो, पत्थर भी तर गए" किस घटना का संदर्भ है?
यह रामायण में 'राम सेतु' के निर्माण की घटना का संदर्भ है। लंका जाने के लिए जब समुद्र पर पुल बनाया जा रहा था, तब वानर सेना ने पत्थरों पर 'श्री राम' का नाम लिखकर पानी में डाला था, और राम-नाम की महिमा से वे भारी पत्थर भी पानी पर तैरने (तर) लगे थे।
Related Tags
Categories: Ramayan Prasang, Mangalvaar Bhajan, Ram Ji, Hanuman Janmotsav Special, Hanuman Ji
Deity: Shri Hanuman
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.