खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे (हनुमान जन्मोत्सव) लिरिक्स
Khusiyon Se Jhoome Man Sare Lyrics - Hanuman Janmotsav Badhai Geet
तर्ज: लाला की सुन के में आई
खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
चैत्र मास पूनम अलबेला, चतुर्दशी तिथि मंगल बेला। भोर के चमके हैं तारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
माँ अंजनी ने लाल है ज्याये, राजा केसरी अति हरषाये। बाजे शंख नगाड़े, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
रेशम की डोरी चन्दन का पलना, जुग जुग जीवे अंजनी का ललना। जग में करें उजियारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
कोटि सूर्य सा मुखड़ा चमके, अंग अंग से अति बल दमके। चंचल नैना मतवारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
रूद्र ग्यारहवे शिव अवतारी, मोहक छवि पर जग बलिहारी। रूप कपीस का धारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।
चारों दिशाएं मंगल गावे, सुर नर नारी दरशन पावें। सजे है गाँव चौबारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे। महलों में गूंजे जयकारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे।

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Khusiyon Se Jhoome Man Sare Lyrics - Hanuman Janmotsav Badhai Geet (खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे (हनुमान जन्मोत्सव) लिरिक्स) lyrics. This divine welcome song dedicated to Shri Hanuman is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप खुशियों से झूमे मन सारे, के जन्मे है हनुमान प्यारे (हनुमान जन्मोत्सव) लिरिक्स के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस स्वागत गीत को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
हनुमान जी का जन्म किस तिथि और नक्षत्र में हुआ था?
हिंदू पंचांग और पौराणिक मान्यताओं (तथा इस भजन) के अनुसार, श्री हनुमान जी का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मंगलवार के दिन भोर (सुबह) के समय हुआ था। कुछ मान्यताओं में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को भी इनका अवतरण दिवस माना जाता है।
भजन में बाल हनुमान को "रुद्र ग्यारहवे शिव अवतारी" क्यों कहा गया है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव के कुल ग्यारह (11) रुद्र रूप माने गए हैं। श्री हनुमान जी उन्हीं भगवान शिव के ग्यारहवें अंश (रुद्रावतार) हैं। श्री राम की सेवा करने के लिए ही महादेव ने वानर (कपीस) के रूप में यह अवतार लिया था।
"कोटि सूर्य सा मुखड़ा चमके" से कवि का क्या तात्पर्य है?
'कोटि' का अर्थ है करोड़। जन्म के समय बाल हनुमान जी का तेज और ओज इतना अधिक था कि उनका मुख करोड़ों सूर्यों के समान प्रकाशमान और चमकदार लग रहा था। यह उनके असीम बल और दैवीय स्वरूप को दर्शाता है।
Related Tags
Categories: Welcome Song, Hanuman Ji, Hanuman Janmotsav Special, Mangalvaar Bhajan
Deity: Shri Hanuman
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.