वो राम नाम मतवाला है, माँ अंजनी का लाला है (हनुमान भजन) लिरिक्स
Wo Ram Naam Matwala Hai Maa Anjani Ka Lala Hai Lyrics
वो राम नाम मतवाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम मतवाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो लाल लंगोटे वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो लाल लंगोटे वाला है। माँ अंजनी का लाला है।
सब सुख लहै तुम्हारी शरणा। सब सुख लहै तुम्हारी शरणा। तुम रक्षक काहू को डरना। तुम रक्षक काहू को डरना। वो तो, वो तो, वो तो भय को भगाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम मतवाला है। माँ अंजनी का लाला है।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे। भूत पिशाच निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे। महावीर जब नाम सुनावे। वो तो, वो तो, वो तो भूत भगाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम रखवाला है। माँ अंजनी का लाला है।
नासे रोग हरे सब पीरा। नासे रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत वीरा। जपत निरंतर हनुमत वीरा। वो तो, वो तो, वो तो रोग मिटाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम रखवाला है। माँ अंजनी का लाला है।
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता। अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता। असवर दीन जानकी माता। असवर दीन जानकी माता। वो तो, वो तो, वो तो कृपा बरसाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम रखवाला है। माँ अंजनी का लाला है।
संकट कटे मिटे सब पीरा। संकट कटे मिटे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। वो तो, जय हो, वो तो, जय हो, वो तो रण को जिताने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो राम नाम मतवाला है। माँ अंजनी का लाला है।
वो भय को भगाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो भूत भगाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो रोग मिटाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो कृपा बरसाने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो रण को जिताने वाला है। माँ अंजनी का लाला है। वो लाल लंगोटे वाला है। माँ अंजनी का लाला है।

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Wo Ram Naam Matwala Hai Maa Anjani Ka Lala Hai Lyrics (वो राम नाम मतवाला है, माँ अंजनी का लाला है (हनुमान भजन) लिरिक्स) lyrics. This divine mangalvaar bhajan dedicated to Shri Hanuman is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप वो राम नाम मतवाला है, माँ अंजनी का लाला है (हनुमान भजन) लिरिक्स के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस मंगलवार भजन को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
"वो राम नाम मतवाला है" भजन में किन विशेष चौपाइयों का प्रयोग किया गया है?
इस अत्यंत झूमने वाले कीर्तन भजन में गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित 'श्री हनुमान चालीसा' की सिद्ध चौपाइयों का प्रयोग किया गया है (जैसे: "सब सुख लहै तुम्हारी शरणा", "भूत पिशाच निकट नहीं आवे", "नासे रोग हरे सब पीरा" और "अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता")।
भजन में श्री हनुमान जी को "राम नाम मतवाला" क्यों कहा गया है?
श्री हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं। वे अपना हर क्षण और अपनी हर श्वास केवल 'राम नाम' के जाप और प्रभु श्री राम की सेवा में बिताते हैं। राम जी के प्रेम में उनका यह गहरा समर्पण ही उन्हें 'राम नाम का मतवाला' बनाता है।
"असवर दीन जानकी माता" का क्या अर्थ है?
मूल हनुमान चालीसा में यह चौपाई "अस बर दीन जानकी माता" है, जिसका अर्थ है कि माता जानकी (सीता जी) ने हनुमान जी को यह आशीर्वाद (बर/वरदान) दिया था कि वे अपने भक्तों को दुनिया की अष्ट-सिद्धियाँ (8 सिद्धियाँ) और नव-निधियाँ (9 संपत्तियाँ) प्रदान करने में सक्षम होंगे।
Related Tags
Categories: Mangalvaar Bhajan, Hanuman Ji
Deity: Shri Hanuman
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.