Press ESC to close

Shri Radha-Krishna

ये रसिया द्वारे आये हैं होली के मज़ा उड़ाले लिरिक्स

Ye Rasiya Dware Aaye Hain Holi Ke Maza Udale Lyrics Lyrics

Singer: तेजवीर सिंह (Tejveer Singh)
Writer: तेजवीर सिंह (Tejveer Singh)
Contact: 8532989638
Location: मगोर्रा (सोंख), मथुरा

तर्ज (Tune): नैना लगे मुरलिया वारे से

HINDI BHAJAN
ये रसिया द्वारे आये हैं, होली के मज़ा उड़ाले,
होली के मज़ा उड़ाले, नैक मेरो रंग डल वाले।

घर से बाहर आजा गोरी,
तो ते बंधी है प्रेम की डोरी।
तेरे मन की करने आये हैं, होली के मज़ा उड़ाले॥

ऐसी मारे भर पिचकारी,
गोरी ते करदेंगे कारी।
देख सही समय पे आये हैं, होली के मज़ा उड़ाले॥

आज नाचले मिल रहो मौका,
जीवन को है नाय भरोसा।
दो गीत प्यार के गाये हैं, होली के मज़ा उड़ाले॥

ये रसीया तेरे रोज़ न आमें,
अपने मन की तोय बतामें।
ये रंग केशरिया लाये हैं, होली के मज़ा उड़ाले॥

Deity: Shri Radha-Krishna