Shri Krishna
तेरो बनके रहूँ मैं दास (बांके बिहारी भजन) लिरिक्स
Tero Banke Rahun Main Daas Banke Bihari Bhajan Lyrics Lyrics
तर्ज (Tune): श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्याे
HINDI BHAJAN
तेरो बनके रहूँ मैं दास, ओ दास, बुलाले अपने चरणन में। मैंने तोई ते आस लगायी है, तेरे नाम की रटना गाई है। मैं बोलू श्री हरिदास, हरिदास, बुलाले अपने चरणन में॥ मैं तेरा हूँ तू मेरा है, चरणन में डालूँ डेरा है। मेरी और न कोई आस, आस, बुलाले अपने चरणन में॥ मेरी पड़ी भंवर में नैया है, प्रभु बन जाओ आप खिवैया है। तू बुलाले अपने पास, पास, बुलाले अपने चरणन में॥ तेरो बनके रहूँ मैं दास, ओ दास, बुलाले अपने चरणन में।
Deity: Shri Krishna