तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना (छोटू सिंह रावणा) खाटू श्याम भजन लिरिक्स
Teen Baan Ke Dhari Teeno Baan Chalao Na Lyrics (Chhotu Singh Ravana) Lyrics
॥ मुखड़ा ॥ अंधेरों की नगरी से कैसे मैं पार जाऊँ, श्याम अब लेने आ जा, हौसला हार न जाऊँ। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना। हारे के सहारे, मेरे हारे के सहारे, हारे के सहारे, मेरी हार हराओ ना। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना॥
॥ अंतरा 1 ॥ तूफानों ने घेर लिया, मुझे राह नज़र न आवे, तुम बिन कौन मेरा जो मेरी बाँह पकड़ ले जावे। भटक रहा राहों में, बाबा पार लगाओ ना। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना...
॥ अंतरा 2 ॥ किसको रिश्ते गिनवाऊँ, किसे जात बताऊँ मैं, क्या-क्या ज़ख्म दिए जग ने, किसे घात दिखाऊँ मैं। बिन कुछ पूछे श्याम हमारे, कष्ट मिटाओ ना। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना...
॥ अंतरा 3 ॥ अनजानी नगरी में सब अनजाने लगते हैं, हम तो तेरी याद में रो-रो रातें जगते हैं। बहता इन आँखों से बाबा नीर थमाओ ना। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना...
॥ अंतरा 4 ॥ कृष्ण को जिसने दान दिया, उस दानी के आगे, हमने सुना तेरे नाम लिए से संकट सब भागे। छोटू की विपदा को बाबा आग लगाओ ना। तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना...
॥ समापन ॥ तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना। हारे के सहारे, मेरे हारे के सहारे, हारे के सहारे, मेरी हार हराओ ना...

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Teen Baan Ke Dhari Teeno Baan Chalao Na Lyrics (Chhotu Singh Ravana) (तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना (छोटू सिंह रावणा) खाटू श्याम भजन लिरिक्स) lyrics. This divine phalgun bhajan dedicated to Shri Khatu Shyam Ji is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना (छोटू सिंह रावणा) खाटू श्याम भजन लिरिक्स के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस फाल्गुन भजन को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
Q1: 'तीन बाण के धारी' भजन के गायक कौन हैं?
बाबा श्याम का यह अत्यंत मार्मिक और दर्द भरा भजन सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा (Chhotu Singh Ravana) जी द्वारा गाया गया है।
Q2: खाटू श्याम जी को 'तीन बाण के धारी' क्यों कहा जाता है?
महाभारत काल में बाबा श्याम (बर्बरीक) ने शिव जी और नवदुर्गा की घोर तपस्या करके तीन अचूक और अजेय बाण प्राप्त किए थे। ये तीन बाण तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करने के लिए पर्याप्त थे, इसीलिए उन्हें 'तीन बाण धारी' कहा जाता है।
Q3: "मेरी हार हराओ ना" का क्या अर्थ है?
खाटू श्याम जी को दुनिया में 'हारे का सहारा' कहा जाता है। भक्त कह रहा है कि "हे बाबा, मैं दुनिया से पूरी तरह हार चुका हूँ, अब तुम आकर मेरी इस 'हार' को ही हरा दो, अर्थात् मेरी हार को मेरी जीत में बदल दो।"
Related Tags
Categories: Phalgun Bhajan
Deity: Shri Khatu Shyam Ji
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.