एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है
Ek Aas Tumhari Hai Vishwas Tumhara Hai Lyrics
तर्ज (Tune): मुश्किल है सहन करना - साध्वी पूर्णिमा जी
एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।
एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, अब तेरे सिवा बाबा, कहो कौन हमारा है, एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।।
फूलों में महक तुमसे, तारों में चमक तुमसे, मेरे बाबा….., “इतना बता दो कहाँ तुम नहीं हो, ये सब को पता है कि तुम हर कहीं हो, अगर तुम ना होते तो दुनिया ना होती, अँधेरा मिटाती है तेरी ही ज्योति, अँधेरा मिटाती है तेरी ही ज्योति।” फूलों में महक तुमसे, तारों में चमक तुमसे, बर्फ़ों में शीतलता, अग्नि में धधक तुमसे, अग्नि में धधक तुमसे,
जिस ओर नज़र डालूँ, तेरा ही नज़ारा है, अब तेरे सिवा बाबा, कहो कौन हमारा है। एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।।
मझधार में नैया है, मजबूर खिवैया है, कन्हैया….., “विश्वास मेरा ये टूटे ना प्यारे, तुम्हीं को लगानी है नैया किनारे, चले आओ ढूंढो ना कोई बहाना सोचो ज़रा है ये रिश्ता पुराना, सोचो ज़रा है ये रिश्ता पुराना।”
मझधार में नैया है, मजबूर खिवैया है, नैया का खिवैया तो, अब तू ही कन्हैया है, अब तू ही कन्हैया है,
भव पार लगा बाबा, मझधार किनारा है, अब तेरे सिवा बाबा, कहो कौन हमारा है। एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।।
इस तन में रमे हो तुम, इस मन में रमे हो तुम, ऐ मेरे बाबा…., “तुझसे जुड़ी है मेरी हर कहानी, तुम्हीं दे रहे हो मुझे दाना पानी, ये एहसान तेरा मैं कैसे चुकाऊँ, दिया है जो तूने मैं ना भूल पाऊँ, दिया है जो तूने मैं ना भूल पाऊँ।”
इस तन में रमे हो तुम, इस मन में रमे हो तुम, मैं तुमको कहाँ ढूँढूँ, इस दिल में बसे हो तुम, इस दिल में बसे हो तुम,
घनश्याम दरस दे दो, कोई ना हमारा है, अब तेरे सिवा बाबा, कहो कौन हमारा है। एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।।
एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, अब तेरे सिवा बाबा, कहो कौन हमारा है, एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है।।

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Ek Aas Tumhari Hai Vishwas Tumhara Hai (एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है) lyrics. Popularized by Sanjay Mittal, this divine krishna bhajan dedicated to Shri Khatu Shyam Ji is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस कृष्ण भजन को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
Q1: 'एक आस तुम्हारी है' भजन का मुख्य संदेश क्या है?
A1: इस भजन का मुख्य संदेश ईश्वर के प्रति 'पूर्ण समर्पण' और 'अटूट विश्वास' है। यह सिखाता है कि जीवन की हर परिस्थिति (चाहे वह प्रकृति का सौंदर्य हो या जीवन की परेशानियां) में ईश्वर ही हमारा एकमात्र सहारा और मार्गदर्शक है।
Q2: भजन में "मझधार में नैया है, मजबूर खिवैया है" का क्या दार्शनिक अर्थ है?
A2: यहाँ 'नैया' मनुष्य के जीवन का और 'मझधार' संसार की कठिनाइयों व संघर्षों का प्रतीक है। 'मजबूर खिवैया' का अर्थ है कि मनुष्य अपनी ताकत से संसार के दुखों को पार नहीं कर सकता, उसे अपनी जीवन रूपी नाव ईश्वर (कन्हैया) के हाथों में सौंपनी ही पड़ती है।
Q3: "बर्फ़ों में शीतलता, अग्नि में धधक तुमसे" पंक्ति से भक्त क्या कहना चाहता है?
A3: इस पंक्ति के माध्यम से भक्त ईश्वर की 'सर्वव्यापकता' को दर्शा रहा है। दुनिया की हर चीज़ का जो मूल स्वभाव है (जैसे बर्फ का ठंडा होना या आग का गर्म होना), वह सब ईश्वर की ही बनाई हुई ऊर्जा और सत्ता का प्रमाण है।
Related Tags
Categories: Krishna Bhajan
Deity: Shri Khatu Shyam Ji
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.