Press ESC to close

Shri Radha Rani

शरण में आयो राधा रानी (चेतावनी भजन) लिरिक्स

Sharan Mein Aayo Radha Rani Chetawani Bhajan Lyrics Lyrics

Singer: तेजवीर सिंह (Tejveer Singh)
Writer: तेजवीर सिंह (Tejveer Singh)
Contact: 8532989638
Location: मगोर्रा (सोंख), मथुरा

तर्ज (Tune): हाथ जोड़ यूँ कहे सुशीला (देशी रसिया तर्ज)

HINDI BHAJAN
शरण में आयो राधा रानी,
मेरी सुनलो तनिक पुकार।
नाव मेरी पड़ी भंवर में,
जाए खींच लगादो पार॥

देख लयी मैंने दुनिया दारी,
ये दुनिया एक धोखा है।
आज ही जपले अभी ही जपले,
कल को कहा भरोसा है।
जनम जनम कू मौज करेगौ,
न पड़े तोमे यम की मार।
नाव मेरी पड़ी भंवर में,
जाए खींच लगादो पार॥

नाती बेटा न के चक्कर में,
दिन भर करी कमाई है।
डार दियो टूटी खटिया पे,
रोटी तक न घाइए है।
अब रोवे ते कछू मिले न,
चाहे करले जतन हज़ार।
नाव मेरी पड़ी भंवर में,
जाए खींच लगादो पार॥

राधा रानी के मंदिर में,
डाल दियो मैंने डेरा है।
झूठे हैं सब रिश्ते नाते,
कोई नहीं यहाँ मेरा है।
अब न भूलूं नाम तुम्हारो,
मोपे करदो ये उपकार।
नाव मेरी पड़ी भंवर में,
जाए खींच लगादो पार॥

Deity: Shri Radha Rani