Press ESC to close

Shri Krishna

राधा रमण मेरो राधा रमण लिरिक्स - सुरभि चतुर्वेदी

Radha Raman Mero Radha Raman Lyrics - Surbhi Chaturvedi Lyrics

Singer: सुरभि चतुर्वेदी

तर्ज (Tune): बहुत प्यार करते हैं - Bahut Pyar Karte Hain Tumko Sanam

HINDI BHAJAN
मन में है बसों, बस चाह यही, प्रिय नाम तुम्हारा उचारा करूँ,
बिठला के तुम्हें मन मंदिर में, मनमोहन रूप निहारा करूँ।

तेरे चरणों में मेरा ठिकाना रहे, जो भी देखे मुझे दीवाना कहे,
राधा रमण मेरो राधा रमण, राधा रमण मेरो राधा रमण।
बस्यो मोरे मन में, राधा रमण, राधा रमण प्यारो राधा रमण।

श्री वृन्दावन का ये प्यारा घनश्याम है,
श्री गोपाल भट्ट का दुलारा ये श्याम है,
मुनि मनोहारी छवि, दिव्य दर्शन,
राधा रमण मेरो राधा रमण।

श्याम सलोना बड़ा रूप रस लोना है,
मुरली धरण प्यारा बड़ा मनमोहना है,
नैन नशीले नूपुर, करे छन छन,
राधा रमण मेरो राधा रमण।

सेवा सुमिरन मेरा पूजा पाठ बंदगी,
यही सुख सिद्धि मेरो, जीवन ज़िन्दगी,
यही है सखा मेरो, यही भगवन,
राधा रमण मेरो राधा रमण।
राधा रमण मेरो राधा रमण लिरिक्स - सुरभि चतुर्वेदी Video

Deity: Shri Krishna