Press ESC to close

Shri Krishna

मैया तेरो श्याम संवरिया नैनन के बीच में गयो है समाय लिरिक्स

Maiya Tero Shyam Sanvariya Nainan Ke Beech Mein Gayo Hai Samay Lyrics Lyrics

Location: Sonkh, Magorra (Mathura)

तर्ज (Tune): कटीले कजर वारी, दे गई करेजा पे गहरी चोट

HINDI BHAJAN
मैया तेरो श्याम संवरिया, नैनन के बीच में गयो है समाय,
देख काली कामरिया मेरे ये दिल में गयो है समाय।

एक दिन गोवर्धन में देख,
लियो ऊँगली पे गोवर्धन टेक,
इंद्र को मान घटायो, देवता सबही रहे घबराय,
मैया तेरो श्याम संवरिया, नैनन के बीच में गयो है समाय।

बैठ गयो यशोदा माँ के संग,
शादी करुंगो राधा संग,
ओढ़ काली कामरिया, राधा कूँ अपनी लऊँ बनाय,
मैया तेरो श्याम संवरिया, नैनन के बीच में गयो है समाय।

गोपी नहावें यमुना बीच,
चोरी से वस्त्र लीने खींच,
पड़ी न उनको खबरिया, माफ़ी कूँ हाथ दिए बढ़ाय,
मैया तेरो श्याम संवरिया, नैनन के बीच में गयो है समाय।

तुम हो जीवन के आधार,
मेरी नैया करदो पार,
सबकी लाज बचईया, हम को इस भव से दो तुम तार,
मैया तेरो श्याम संवरिया, नैनन के बीच में गयो है समाय।

Deity: Shri Krishna