हर रात्रि शिवरात्रि है (शिव भजन) लिरिक्स - हंसराज रघुवंशी
Har Ratri Shivratri Hai Lyrics - Hansraj Raghuvanshi Lyrics
तर्ज (Tune): ओरिजिनल मेलोडी (Original Hansraj Raghuvanshi Composition)
तीन लोक के मालिक शिव हैं, इस दुनिया के चालक शिव हैं। तीन लोक के मालिक शिव हैं, इस दुनिया के चालक शिव हैं। शिव हैं रास्ता, शिव हैं मंज़िल, हम तो मामूली यात्री हैं।
हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है। हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है। हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है।
बारिश की टिप-टिप में शंकर, पत्तों की खड़खड़ में शंकर। देश-विदेश, शहर-गाँव में, बसते हैं घर-घर में शंकर। देश-विदेश, शहर-गाँव में, बसते हैं घर-घर में शंकर। तू ही तो मेरी पहली उम्मीद है, तू ही सहारा आख़िरी है।
हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है। हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है।
तन में शंकर, मन में शंकर, मेले में शंकर, वन में शंकर। तन में शंकर, मन में शंकर, मेले में शंकर, वन में शंकर। देखने वाली आँख जहाँ जाए, दिखते हैं कण-कण में शंकर। देखने वाली आँख जहाँ जाए, दिखते हैं कण-कण में शंकर।
जीवन-मरण के दाता शंकर, साँसें हैं सबकी चलाता शंकर। रविराज से, हंसराज से, खुद ही भजन बनवाता शंकर। रविराज से, हंसराज से, खुद ही भजन बनवाता शंकर। राजा बनाकर रखा है शिव ने, करते हम उसकी चाकरी हैं।
हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है। हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है। हर दिन शिव का दिन है बंदे हो, हर रात्रि शिवरात्रि है।

अर्थ (Bhavarth)
Read the most authentic and complete Har Ratri Shivratri Hai Lyrics - Hansraj Raghuvanshi (हर रात्रि शिवरात्रि है (शिव भजन) लिरिक्स - हंसराज रघुवंशी) lyrics. Popularized by Hansraj Raghuwanshi, this divine bhajan dedicated to Shiv Ji is presented in pristine Devanagari and English (Romanized) scripts. Using our advanced transliteration tool, you can instantly convert these lyrics into 8+ Indian languages including Gujarati, Bengali, Kannada, and Telugu. Scroll up to read the complete Bhavarth (meaning) to deeply understand the spiritual essence of this composition. You can also use the free PDF download feature to save these lyrics for your daily offline Puja, Aarti, and Satsang.
यहाँ आप हर रात्रि शिवरात्रि है (शिव भजन) लिरिक्स - हंसराज रघुवंशी के संपूर्ण और शुद्ध पाठ का आनंद ले सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आप इस भजन को हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती, बंगाली और अन्य 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं।इस रचना के आध्यात्मिक रहस्य को समझने के लिए आप ऊपर इसका 'भावार्थ' (अर्थ) भी पढ़ सकते हैं। दैनिक पूजा और सत्संग के लिए आप इसका PDF (पीडीएफ) मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
Q1: 'हर रात्रि शिवरात्रि है' (Har Ratri Shivratri Hai) भजन किसने गाया है?
A1: भगवान शिव को समर्पित इस बेहद ऊर्जावान और लोकप्रिय भजन को सुप्रसिद्ध शिव भक्त और गायक हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuvanshi) जी ने गाया है। इस गीत के बोल रविराज (Raviraj) जी ने लिखे हैं।
Q2: क्या मैं 'Har ratri shivratri hai lyrics PDF' अपनी भाषा में डाउनलोड कर सकता हूँ?
A2: जी हाँ! आप इसी पेज पर, भजन के लिरिक्स के ठीक ऊपर दिए गए 'Download PDF' और 'Translate' बटन का उपयोग करके इस भजन को English, गुजराती, मराठी आदि भाषाओं में बिलकुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3: "हर दिन शिव का दिन है बंदे, हर रात्रि शिवरात्रि है" का क्या अर्थ है?
A3: इसका गहरा आध्यात्मिक अर्थ यह है कि सच्ची भक्ति किसी विशेष दिन या त्यौहार की मोहताज नहीं होती। जो व्यक्ति सच्चे मन से शिव को भजता है, उसके लिए साल का हर एक दिन महादेव का दिन होता है और हर रात शिवरात्रि के समान पवित्र और मंगलकारी होती है।
Related Tags
Deity: Shiv Ji
Community Comments (0)
Be the first to share your devotion here.
आगे पढ़ें (Read Next)
इक दिन वो भोले भंडारी बनकर सुंदर नारी (शिव-कृष्ण भजन) लिरिक्स
Ek Din Wo Bhole Bhandari Lyrics (PDF & English)
कर्पूरगौरं करुणावतारं (शिव श्लोक) अर्थ और शब्दार्थ सहित
Karpur Gauram Karunavtaram Lyrics (Word-by-Word Meaning & PDF)
खेले मसाने में होरी दिगम्बर: अघोर तंत्र का रहस्य और गृहस्थों की भयंकर भूल

मोहित तरकरMohit Tarkar
संस्थापक एवं मुख्य संपादक • Founder & Chief Editor
धार्मिक सटीकता और भाषाई शुद्धता के लिए प्रमाणित। प्रामाणिक सनातन धर्म साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित।
Fact-checked for religious accuracy and linguistic purity. Dedicated to preserving authentic Sanatan Dharma literature.